महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक गतिरोधक के बिच मुखयमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने दिया इस्तीफा
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) महाराष्ट्र विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है और इससे एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी भी राज्य में सरकार बनाने को लेकर विकल्प खुले हुए हैं. माना जा रहा है कि फडणवीस ने इस्तीफा देकर शिवसेना पर दबाव बनाने की कोशिश की है.शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर बने गतिरोध के बीच सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने फैसला लिया है कि वह राज्य में अल्पमत वाली सरकार नहीं बनाएगी. बीजेपी को मालूम है कि उसके पास बहुमत नहीं है और अल्पमत के साथ अगर वह सरकार बनाती है तो शिवसेना को कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का बहाना मिल जाएगा.
सरकार गठन के 2 विकल्प
हालांकि राज्य में सरकार के गठन को लेकर अभी भी दो विकल्प हैं. पहला यह कि बीजेपी और शिवसेना के बीच समझौता हो जाए और नई सरकार का गठन हो या फिर दूसरा विकल्प है कि शिवसेना एनसीपी के साथ मिलकर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाए. हालांकि दूसरे विकल्प में दिक्कत यह है कि शिवसेना दोनों ही पार्टियों की धुर-विरोधी रही हैं.पहले विकल्प के तहत सरकार बनाने के लिए शिवसेना को बीजेपी से मुख्यमंत्री पद की मांग छोड़नी पड़ेगी या फिर बीजेपी ने शिवसेना से 50-50 के फॉर्मूले को लेकर जो वादा किया है उसे पूरा करे. अगर इन दोनों विकल्पों में से किसी एक पर भी सहमति नहीं बनती है.फिलहाल 9 नवंबर से एक दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. हालांकि जिस तरह से दोनों में तनातनी दिख रही है उससे इसकी संभावना कम ही दिख रही है.राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उन्हें नई सरकार बनने तक केयरटेकर मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त कर सकते हैं ताकि सरकार बनाने की अन्य कोशिशों पर विचार किया जा सके. अगर सरकार के गठन को लेकर कुछ प्रगति नहीं होती है तो राज्यपाल महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश कर सकते हैं. ऐसा होने पर 9 नवंबर के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा.नियमों के अनुसार नई विधानसभा में नई सरकार नहीं बनने की सूरत में नवनियुक्त विधायक बतौर विधायक पद की शपथ नहीं ले सकते.
पहले भी सर

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।