राज्यपाल के ऑफर पर बीजेपी में फैसला नहीं,शाम 4 बजे फिर बैठक
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) देवेंद्र फणडवीस के घर भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है क्योंकि हम सबसे बड़ी पार्टी हैं. हम आज शाम 4 बजे फिर से मिलेंगे और राज्यपाल के निमंत्रण पर निर्णय लेंगे. बैठक में राज्यपाल के निमंत्रण पर चर्चा हुई.हाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस, शिवसेना और बीजेपी की अलग-अलग मैराथन बैठकों का दौर जारी है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायकों ने शिवसेना को समर्थन देने की इच्छा जताई है. इस बाबत वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकाजुर्न खड़गे पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारी कांग्रेस से कोई दुश्मनी नहीं है. इससे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सरकार बनाने के लिए पूछा था. चुनावों के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर आई थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।