सरकार गठन को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन लगाने जाने की सिफारिश की है। शिवसेना ने कहा कि अगर राज्यपाल ऐसा कदम उठाते हैं तो हम सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और अहमद पटेल से बातचीत की। बताया जा रहा है कि सिब्बल शिवसेना की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर सकते हैं।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर शुरू हुआ सियासी घमासान अब चरम पर पहुंच गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, शिवसेना ने साफ कर दिया है कि अगर महाराष्ट्र में तय समय से पहले राष्ट्रपति शासन लगता है तो वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। यही नहीं शिवसेना ने इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल से संपर्क साधा है। शिवसेना ने कहा कि वह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन वाले केंद्र के फैसले को चुनौती देगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।