सियासत : महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- 'महाराष्ट्र में जल्द स्थिर सरकार बनेगी'
(India) महाराष्ट्र में विधासभा चुनाव के 20 दिनों के बाद भी सरकार के गठन को लेकर चल रहे सियासी खींचतान के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। किसी भी पार्टी द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी। इस दौरान विधानसभा निलंबित रहेगी।


शिवसेना संख्याबल बताने के लिए भाजपा की तुलना में कम समय मिलने को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। अदालत ने इस याचिका पर बुधवार सुबह 10.30 बजे तक मेंशनिंग के लिए कहा था। शिवसेना के वकील सुनील फर्नांडीज ने बताया कि हमने दायर याचिका पर सुनवाई की मांग नहीं की है। फिलहाल, राष्ट्रपति शासन को चुनौती देने पर भी फैसला नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र में जारी तेल सियासी हलचल के बाद अभी-अभी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द स्थिर सरकार बनेगी। वहीं, फडणवीस ने महाराष्ट्र में लागू राष्ट्रपति शासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। ट्विटर पर भी इस बयान की प्रति डाली गई।इस पत्र में फडणवीस ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता द्वारा स्पष्ट जनादेश दिए जाने के बावजूद महाराष्ट्र में कोई भी सरकार नहीं बनी है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।