भारत को 2013 में इंग्लैंड के हाथों घर में हार मिली थी और उसके बाद से वह अब तक घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को घर में हराते हुए लगातार 11वीं सीरीज जीती और अब अगर उसने बांग्लादेश को हरा दिया तो यह संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।
लैंगर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, “भारत में जीतना हमेशा से कठिन रहा है लेकिन बीते कुछ सालों में हमने यही लक्ष्य रखा है और आने वाले समय में हम भारत को उसके घरे में कड़ी टक्कर देंगे और हम इसी दिशा में अग्रसर हैं।”
मई 2018 में आस्ट्रेलिया के कोच नियुक्त किए गए लैंगर ने माना कि भारत के साथ होने वाली सीरीज 'अल्टीमेट' होती है और उनकी टीम चूंकी बॉल टेम्परिंग घटना के बाद पुनर्निमार्ण की स्थिति में है, लिहाजा वह अब नई दिशा में सोचते हुए भारत को उसके घर में हराने पर विचार कर सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।