पीएम मोदी ने की राज्यसभा में की एनसीपी की तारीफ, 50वें सत्र के मौके पर सदस्यों को किया संबोधित
(India) संसद में आज से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की प्रशंसा की, जिससे राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के 250वें सत्र के मौके पर सदस्यों को संबोधित किया। इस मौके पर मार्शलों की ड्रेस में बदलाव किया गया। मोदी ने कहा कि चर्चा चल रही थी कि सदन एक हो या दो हो। लेकिन, संविधान निर्माताओं ने जो व्यवस्था दी है, वह बेहद उपयुक्त है। निचला सदन जमीन से जुड़ा हुआ है, तो ऊंचा सदन दूर तक देख सकता है। निचले सदन में भारत की जमीनी स्थिति का प्रतिबिम्ब होता है, तो यहां पर दूरदृष्टि का पता चलता है। इस सदन ने कई ऐतिहासिक पल देखे। इतिहास बनाया भी और इतिहास बनते हुए देखा। जरूरत पड़ने पर इतिहास को मोड़ने का भी काम किया।

उल्लेखनीय है कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर आज शाम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं।
वहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 'उन्हें अपना रास्ता चुनना है'। संसद में मीडिया से बातचीत में पवार ने कहा कि भाजपा-शिवसेना ने साथ चुनाव लड़ा था, राकांपा और कांग्रेस ने साथ चुनाव लड़ा था। उन्हें अपना रास्ता चुनना है और हमें अपनी राजनीति करनी है।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।