धौनी पर दिए बयान को लेकर ट्रोल हुए गंभीर, गौतम गंभीर एक बार फिर से सुर्खियों में
(DELHI, DELHI) पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जलेबी और पोहा खाने के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। अब हाल ही में गौतम गंभीर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को लेकर एक बयान दिया है। गंभीर के इस बयान के बाद अब वह एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने कहा था कि वह आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 में अपना शतक पूरा कर लेते अगर धौनी उन्हें याद नहीं दिलाते तो। गौतम गंभीर ने कहा, ''वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में मैं 97 रन बनाकर खेल रहा था। उस वक्त धौनी मेरे पाए और उन्होंने मुझसे कहा कि अपना शतक पूरा कर लो।''

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।