कांग्रेस कार्यसमिति ने लगाई महाराष्ट्र में शिवसेना से गठबंधन पर मुहर
(India) महाराष्ट्र में शिवसेना ने चुनाव जितने के बाद बीजेपी का पाला छोड़ कर कांग्रेस के साथ जुड़ने के बाद अब सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शिवसेना के साथ कांग्रेस ने समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में 1 दिसंबर से पहले सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है। राकांपा प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर लगातार दूसरे दिन कांग्रेस नेताओं की बैठक हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को मुंबई में कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना सरकार बनाने का ऐलान कर सकते हैं।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने शिवसेना और एनसीपी के साथ सरकार बनाने को लेकर सहमति जताई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना के साथ सरकार बनाने के पक्ष में नहीं थी। सूत्रों की मानें तो हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस शिवसेना के साथ हाथ नहीं मिलाना चाहती थी, लेकिन राज्य में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस शिवसेना का समर्थन करने जा रही है । जल्द ही सरकार बनाने को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।