महाराष्ट्र में की सरकार बनने के बाद शिवसेना-NCP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
(India) महाराष्ट्र की राजनीति में एक चौंकाने वाला उलटफेर शनिवार को देखने को मिला जब भाजपा ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद औरगोपनीयता की शपथ दिलाई।

महाराष्ट्र में रातभर में ही बड़ा सियासी उलटफेर हो गया। भाजपा और एनसीपी नेता अजित पवार ने मिलकर नई सरकार का गठन कर लिया है। इस बीच अजित पवार के फैसले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार ने बताया कि भाजपा का समर्थन करना अजित पवार का निजी फैसला है। एनसीपी का इससे कोई लेना देना नहीं है। इस बीच खबर आ रही है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज शाम 4.30 बजे एनसीपी के विधायकों की बैठक बुलाई है।


वहीं शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी ने कहा कि आज परिवार और पार्टी टूट गए हैं। कभी इतना ठगा हुआ महसूस नहीं किया गया था। नई सरकार के गठन को लेकर शिवसेना और एनसीपी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई । NCP चीफ शरद पवार ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने सरकार बनाने का फैसला लिया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।