महाराष्ट्र की राजनीति पर अब सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, बीजेपी को कोर्ट में पेश करना होगा विधायकों का समर्थन पत्र
(India)
महाराष्ट्र में सियासी बवाल अब और तेज हो गया है। देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद और अजीत पवार के उप मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद अब शिवसेना कांग्रेस और राकांपा ने अब सुप्रीम कोर्ट का दवाजा खटखटाया है। सोमवार को 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम बहस होगी। आज अदालत के फैसले के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के भाग्‍य का फैसला भी हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को हुई सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल को निर्देश दिया था कि राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस्तेमाल किए गए समर्थन पत्रों को अदालत में पेश किया जाए। इसके साथ ही सभी पक्षों से अपना-अपना हलफनामा भी देने को कहा है।

महाराष्ट्र में तीन दिनों से जारी राजनीतिक उठापठक के बीच आज का दिन महत्वपूर्ण है। विपक्षी दलों (शिवसेना, राकांपा-कांग्रेस) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कुछ देर में फैसला सुनाएगा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के भी आज मीडिया के सामने आने की अटकले हैं। वह मीडिया के सामने आकर राकांपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं। उधर, रविवार को राकांपा विधायकों से मुलाकात के बाद सोमवार को उद्धव ठाकरे कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।