इंस्टाग्राम पर सौरव गांगुली की बेटी सना ने कर दी बोलती बंद, कमेंट हुआ वायरल
(DELHI, DELHI) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद एक फोटो शेयर की। इस फोटो में गांगुली के चेहरे के एक्सप्रेशन काफी अलग से हैं। इसको लेकर गांगुली की बेटी सना गांगुली ने उन्हें ट्रोल कर दिया। सना गांगुली ने इस फोटो पर जो कमेंट किया, उसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

गांगुली इस फोटो में हाथ फोल्ड करके खड़े हैं। इस फोटो पर कमेंट करते हुए सना गांगुली ने लिखा, 'ऐसा क्या है जो आपको अच्छा नहीं लग रहा है।' इस पर गांगुली ने जवाब में लिखा, 'ये कि तुम अब मेरी बात नहीं मानने वाली बन रही हो।' इस पर सना ने फिर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं आप ही से सीख रही हूं कि कैसे बात नहीं मानने वाला बना जाता है।' गांगुली के लिए पिछला सप्ताह काफी व्यस्त था, दादा ने कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट के दौरान सारे अरेंजमेंट्स खुद देखे थे। 47 वर्षीय गांगुली हाल ही में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने हैं और उन्होंने ही भारत में पहली बार डे-नाइट टेस्ट कराने का प्रस्ताव रखा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।