(India)
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे में हर दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है। २३ नवंबर को महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद आज देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा सौंपा है। वही इससे पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजेपी की अहम बैठक के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेसवार्ता की। इस प्रेसवार्ता में उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ने बीजेपी-शिवसेना को जनादेश दिया लेकिन शिवसेना हमसे चर्चा की बजाए एनसीपी से चर्चा की। इस दौरान फडणवीस ने ये भी कहा कि हमने कभी भी शिवसेना को ढाई-ढ़ाई साल सीएम का ऑफर नहीं दिया था। बहरहाल हमारे पास बहुमत नहीं है। अजित पवार ने जो वादा किया था वो उससे मुकर गए। ऐसे में मैं इस्तीफा दे रहा हूं। अब हम नई सरकार को काम करना सिखाएंगे।
दोनों ने 4 दिन पहले शनिवार सुबह राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं राज्यपाल को इस्तीफा देने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने सबसे बड़ा जनादेश भाजपा को दिया। हमें 70% और शिवसेना को 40% सीटें मिलीं। उन लोगों ने मोलभाव शुरू किया। हमने साफ कहा था कि जो बात तय ही नहीं हुई। उसकी जिद न करें।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।