टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत-संजू सैमसन की परफॉर्मेंस को देखना चाहेंगे, धौनी: लक्ष्मण
(DELHI, DELHI) टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले काफी वक्त से आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। पंत को शुरू से ही महेंद्र सिंह धौनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि पिछले खराब प्रदर्शन से उनकी स्थिति पर असर पड़ा है और टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए उन्हे बड़े स्कोर बनाने होंगे। लक्ष्मण का कहना यह भी है कि धौनी भी ऋषभ पंत और संजू सैमसन दोनों के परफॉर्मेंस की समीक्षा जरूर करना चाहेंगे।

वीवीएस लक्ष्मण ने धौनी के भविष्य को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि धौनी इंतजार करेंगे। साथ ही सैमसन और पंत दोनों के प्रदर्शन को देखना चाहेंगे। जब भी उन्हें मौका मिलेगा वह आईपीएल के बाद कोई फैसला करेंगे क्योंकि मेरे हिसाब से वह आईपीएल में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि वह अच्छा करेंगे और चेन्नई की अगुवाई करेंगे।”

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत को अच्छा प्रदर्शन कर सभी की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। लक्ष्मण ने कहा है कि संजू सैमसन को टीम में शामिल करने से यह संदेश जाता है कि पंत को भी अब अच्छे प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा। लक्ष्मण ने स्टार स्पोट्र्स चैनल से कहा, “ टीम प्रबंधन और चयन समिति ने सैमसन को टीम में शामिल कर साफ संदेश दिया है कि हमारे पास बैकअप मौजूद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।