भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे की शादी में युवराज सिंह ने जमकर किया डांस, विडियो हुआ वाइरल
(DELHI, DELHI) अपनी कप्तानी में कनार्टक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाने वाले भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे सोमवार को दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी की खास बात यह थी कि उन्होंने यह पहले ही डिक्लेयर कर दिया था कि वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

उनकी शादी के रिशेप्शन में चार चांद लगाने टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह भी पहुंचे, जहां उन्होंने दूल्हे राजा मनीष पांडे के साथ जमकर ठुमके लगाए। वो खुद भी नाचे साथ ही अपने साथ खड़े मनीष पांडे को भी नचाया। युवराज सिंह ढोल की धुन पर नाचते दिखे। मुंबई के द लीला होटल में आयोजित हुई इस रिसेप्शन पार्टी में युवराज सिंह सफेद रंग की कैजुअल शर्ट, डेनिम जींस और सफेद रंग के जूते पहनकर गए थे। उन्होंने टाई भी लगाई हुई थी। युवराज सिंह और मनीष पांडे के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।