पाकिस्तान के कोच पद द्वारा हटाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम के कोच बने मिकी आर्थर
(DELHI, DELHI) लंका क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय कोचिंग स्टाफ में आमूलचूल बदलाव किया जिसमें दक्षिण अफ्रीका के मिकी आर्थर की मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति भी शामिल है। श्रीलंका के क्रिकेट सचिव मोहन डिसिल्वा ने पत्रकारों से कहा, ''हमें खुशी है कि मिकी हमारे साथ हैं और उम्मीद है कि एशिया में उनके अनुभव से हमें मजबूत टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।

आर्थर इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के कोच रह चुके हैं। जिम्बाब्वे के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ग्रांट फ्लावर को नया राष्ट्रीय बल्लेबाजी कोच, आस्ट्रेलिया के डेविड सेकर को गेंदबाजी कोच और शेन मैकडरमॉट को क्षेत्ररक्षण कोच बनाया गया है, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ बतौर मुख्य कोच काम करने वाले मिकी आर्थर के साथ ग्रांट फ्लावर पहले भी काम कर चुके हैं। फ्लावर पाकिस्तान की टीम को बल्लेबाजी प्रशिक्षण दे चुके हैं। मिकी की कोचिंग टीम में वह बतौर बल्लेबाजी कोच काम कर रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।