दोनों आरोपियों पर नवंबर 2016 और फरवरी 2017 के बीच पाकिस्तान सुपर लीग में फिक्सिंग के बदले खिलाड़ियों को रिश्वत का प्रस्ताव देने के मामले में दोषी पाया गया है। अनवर और इजाज ने नवंबर 2016 और दिसंबर 2016 के दौरान बंगलादेश प्रीमियर लीग में भी खिलाड़ियों को फिक्सिंग के बदले रिश्वत का प्रस्ताव देने का आरोप स्वीकार किया है।
33 साल की ओपनिंग बल्लेबाज़ जमशेद ने हालांकि पीएसएल में फिक्सिंग और उसके बदले रिश्वत के आरोपों से इंकार किया है। मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में वकील मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई करेंगे। ब्रिटेन के निवासी अनवर वेस्ट लंदन के स्लाह के निवासी हैं जबकि इजाज लंदन के उत्तरी क्षेत्र शैफील्ड के रहने वाले हैं। दोनों को फिलहाल बेल पर रिहा कर दिया गया है। जमशेद पाकिस्तान की ओर से टेस्ट, वनडे और ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेल चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।