न्यूजीलैंड में तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर पृथ्वी शॉ डोपिंग का जाना लगभग तय
(India) टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ डोपिंग बैन के बाद मैदान में वापसी कर चुके हैं और उन्होंने जिस तरह की बैटिंग फॉर्म दिखाई है, उस हिसाब से न्यूजीलैंड दौरे पर जाने के प्रबल दावेदार भी नजर आने लगे हैं। टीम इंडिया को फरवरी में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलनी है और इस सीरीज में शॉ तीसरे सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर जा सकते हैं। शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ 66 रनों की पारी खेलकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी की।

शॉ भारत-ए टीम का हिस्सा होंगे जिसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलना है। भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ये मैच खेलेंगे। इस तरह से इन खिलाड़ियों के लिए ये मैच प्रैक्टिस भी साबित हो सकती है। सिलेक्शन कमिटी चाहती है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।