नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर नजमा अख्तर का समर्थन मिला है। रविवार को जामिया इलाके में हिंसक प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए छात्रों, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया के पक्ष में जामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने एक वीडियो संदेश जारी किया
जामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि जिस तरह से मेरे छात्रों के साथ बर्बर व्यवहार किया गया उससे मैं दुखी हूं। मैं अपने छात्रों को बताना चाहती हूं कि इस लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं। मैं उनके साथ हूं। मैं इस मामले जितना संभव होगा उतना आगे ले जाऊंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।