बूचर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज थे और लेग ब्रेक गेंदबाजी करते थे। 3104 टेस्ट रन के साथ-साथ उनके नाम पांच विकेट भी दर्ज हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर नॉटआउट 209 रनों का है। 1958-59 में कैरेबियाई टीम जब भारत दौरे पर गई थी, तब ही बूचर पहली बार वेस्टइंडीज की ओर से टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। 28 नवंबर को उन्होंने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। बूचर ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 28 और दूसरी पारी में नॉटआउट 64 रनों का योगदान दिया था। मुंबई में खेला गया ये टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।
भारत के खिलाफ इस सीरीज में बूचर ने 69.42 की औसत से कुल 486 रन बनाए थे और शानदार तरीके से टेस्ट क्रिकेट में अपने सफर का आगाज किया था। 1963 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट में बूचर ने 133 रनों की पारी खेली थी। मैच के इंटरवल के दौरान उन्हें एक खत मिला था, जिसमें लिखा था कि गुयाना में सिविल वॉर के बीच उनकी पत्नी का मिसकैरेज हो गया है। इस बुरी खबर के बावजूद बूचर अपनी टीम के लिए डटकर खेले और मैच ड्रॉ कराया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।