इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में मिले 7.75 करोड़,वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर खुशी से टेबल पर चढ़कर नाचने लगे
(India) इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए कोलकाता में गुरुवार को 338 खिलाड़ियों की रात तक बोली लगाई गई। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को सबसे ज्यादा 15.5 करोड़ रूपए में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीदा गया। नीलामी में इसके अलावा वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर को भी अच्छे पैसे मिले। विस्फोटक बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम से जोड़ा। इस ऑक्शन के बाद शिमरॉन हेटमायर का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, नीलामी में मिले पैसे से खुश हेटमायर होटल में टेबल पर चढ़कर डांस करने लगे। यह विडियो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। विडियो में हेटमायर खुलकर डांस करते दिख रहा है।बता दें कि वेस्ट इंडीज के तूफानी बल्लेबाज की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थे। उन्हें अपनी टीम से जोड़ने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को लगभग 16 गुना अधिक रकम खर्च करनी पड़ी। टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा ऋषभ पंत और शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के होने से दिल्ली की बैटिंग काफी मजबूत दिखाई दे रही है। चेन्नै में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में हेटमायर ने 106 गेंद पर 139 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के लगाए थे। यह मैच विंडीज टीम ने जीता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।