एलेस्टेयर कुक और डेविड वॉर्नर को इस टीम की सलामी जोड़ी चुना गया है। बैटिंग ऑर्डर में उनके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ का नाम आता है। विराट कोहली को बैटिंग ऑर्डर में नंबर पांच पर जगह मिली है। टीम का मिडिल बैटिंग ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है क्योंकि इसमें इस दशक के तीन सबसे बड़े बल्लेबाज विलियमसन, स्मिथ और विराट के नाम शामिल हैं।
विराट कोहली के बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एबी डिविलियर्स को चुना गया है और इसके बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नंबर आता है। स्टोक्स ने ऑलराउंडर के तौर पर खुद को काफी मजबूती से पेश किया है। इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को भी जगह दी गई है। नाथन लायन के रूप में टीम में इकलौता स्पिन गेंदबाज मौजूद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।