दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने पर विराट कोहली ने अमिताभ बच्चन को दी बधाई
(India) भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि यह दिग्गज अभिनेता कई लोगों के लिए प्ररेणास्रोत हैं। विराट कोहली ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को इस अवॉर्ड को जीतने के लिए बधाई दी है।

विराट कोहली ने अमिताभ बच्चन के लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा- “अमिताभ बच्चन जी को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर बधाई। भारतीय सिनेमा योगदान देने के लिए धन्यवाद सर। आप कई लोगों के लिए अभी तक प्ररेणास्रोत हैं।

सदी के महानायक अमिताभ को फिल्म जगत के सबसे बड़े पुरस्कार- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा पहले ही जा चुकी थी। तबीयत नासाज होने के कारण वह निर्धारित समय पर यह पुरस्कार ग्रहण नहीं कर सके थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमिताभ को यह पुरस्कार दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।