कोलम्बो गैजेट की रिपोर्ट के मुताबिक परेरा को गाजाबा रेजीमेंट में मेजर पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें औपचारिक तौर पर श्रीलंका आर्मी वॉलंटियर फोर्स में शामिल कर लिया गया है।पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल ने भी इस साल की शुरुआत में श्रीलंका आर्मी वॉलंटियर फोर्स को ज्वाइन किया था।
उन्होंने आर्मी क्रिकेट टीम से खेलने के लिए यह प्रस्ताव स्वीकार किया था।30 साल के परेरा ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 161 वनडे और 79 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 203, वनडे में 2210 और टी-20 में 1169 रन बनाए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।