शिखर धवन के लिए 2019 काफी अच्छा नहीं रहा और वह चोटों के कारण टीम से अंदर-बाहर होते रहे। बाएं हाथ के यह सलामी बल्लेबाज पिछले साल अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण आईसीसी वनडे इंटरनेशनल विश्व कप के बीच से बाहर हो गए थे। दिल्ली की ओर से खेलते हुए घुटने में चोट लगने के कारण वह दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।
शिखर धवन ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा “पिछले साल मुझे काफी सारी चोटें लगी थीं, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। यह नया साल है और मैं नई शुरुआत करने को तैयार हूं। यह लंबा सफर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।