श्रेयस अय्यर ने छक्के से गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचाया, विराट कोहली देखते रह गए
(DELHI, DELHI) भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात देकर सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले गुवाहाटी में खेले जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मैच में गेंदबाजों की शानदार परफॉर्सेंस के दम पर भारत ने जीत हासिल की। मैच के दौरान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने इतना लंबा छक्का लगाया कि विराट कोहली भी देखते रह गए। अय्यर के इस छक्के पर विराट कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दूसरे टी-20 मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने लेग स्पिनर वानू हसनरंगा की एक गेंद पर इतना विशाल छक्का लगाया कि खुद भी चकित हो गए। इस दौरान विराट कोहली का रिएक्शन भी देखने वाला था। 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर अय्यर ने पूरी परफेक्शन के साथ गेंद को टाइम किया और गेंद को लिफ्ट कर दिया। गेंद होल्कर स्टेडियम की छत पर पहुंच गई। यह 101 मीटर लंबा छक्का था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।