पिछले मैच में विराट ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया था इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर विराट ने 1000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया था। विराट ने इंदौर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल में 17 गेंद पर नॉटआउट 30 रनों की पारी खेली थी और छक्के के साथ टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
विराट कप्तान के तौर पर 11,000 इंटरनेशनल रन से महज एक रन दूर हैं। विराट के खाते में अभी 10999 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। कप्तान के तौर पर विराट ने अभी तक 5104 टेस्ट रन, 4889 वनडे इंटरनेशनल रन और 1006 टी20 इंटरनेशनल रन बना लिए हैं। विराट एक रन बनाते ही कप्तान के तौर पर 11,000 रन का आंकड़ा छूने वाले छठे क्रिकेटर हो जाएंगे। विराट से पहले महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने ये खास आंकड़ा छुआ है। ओवरऑल बात करें तो वो दुनिया के छठे ऐसे क्रिकेटर होंगे।
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज हैं। पोंटिंग ने 15440, ग्रीम स्मिथ ने 14878, स्टीफन फ्लेमिंग ने 11561, महेंद्र सिंह धोनी ने 11207 और एलन बॉर्डर ने 11062 इंटरनेशनल रन कप्तान के तौर पर बनाए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।