लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पांड्या नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं और अब ऐसा कहा जाने लगा है कि वो फिनिशर की भूमिका धोनी की तरह निभाएंगे। पांड्या ने कहा, 'मैं कभी भी एमएस धोनी की कमी पूरी नहीं कर सकता, तो मैं उस बारे में सोचता ही नहीं हूं। मैं आने वाली चुनौतियों को लेकर एक्साइटेड हूं। मैं जो भी जब भी करूंगा वो टीम के लिए सोचकर करूंगा। ये कप (वर्ल्ड) की तरफ बढ़ाया गया पहला कदम होगा और फिर धीरे-धीरे कप आ जाएगा।'
26 वर्षीय पांड्या ने इस इंटरव्यू के दौरान 'कॉफी विद करण' कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जो भी कमेंट्स किए गए वो ऐसे समझ लीजिये कि उस समय गेंद मेरे पाले में नहीं थी। पांड्या ने कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि एक क्रिकेटर के तौर पर इसके बाद हमें क्या कुछ झेलना पड़ेगा। पांड्या ने पिछले साल सितंबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है और अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जा सकते हैं। इससे पहले पांड्या इंडिया-ए के लिए खेलेंगे। इंडिया-ए को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। महेंद्र सिंह धोनी भी लंबे समय से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।