ऋषभ पंत से सवाल पूछे जाने पर मीडिया पर भड़के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़
(India) भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ लगता है कि मीडिया से हर बार बात करते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के उतार-चढ़ाव से भरे करियर पर सवालों का जवाब देते-देते परेशान हो गए हैं। बाइस साल के पंत सीमित ओवरों के क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में भारत की पहली पसंद हैं लेकिन अब तक 15 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने सिर्फ 346 रन बनाए हैं।

राठौड़ ने रविवार को संवाददाताओं से कहा ''मुझे लगता है कि ऋषभ पंत के बारे में हमने काफी बात की है और प्रत्येक प्रेस कांफ्रेंस में मुझसे उससे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। वह अच्छा खिलाड़ी है। इससे सभी सहमत हैं। उन्होंने कहा ''वह अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा है। पिछले कुछ समय में उसने उपयोगी पारियां खेली हैं। वह कड़ा अभ्यास कर रहा है इसलिए उम्मीद करते हैं कि वह अच्छे नतीजे देगा और अपने प्रदर्शन में निरंतरता लेकर आएगा।

राठौड़ ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के बल्लेबाजी कौशल की भी सराहना करते हुए कहा कि वह निचले बल्लेबाजी क्रम में एक विकल्प है। ठाकुर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और श्रीलंका के खिलाफ पुणे में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में उपयोगी पारियां खेली। भारतीय कोच ने कहा, ''यह उसकी अपनी मेहनत है और मैंने इसमें कुछ नहीं किया। हम सभी को पता है कि वह बल्लेबाजी कर सकता है। पिछले कुछ मैचों में उसे यह दिखाने का मौका मिला कि वह क्या कर सकता है। इसलिए निचले कम में वह आपको शानदार विकल्प देता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।