BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए धोनी, किसी भी कैटेगरी में नहीं मिली जगह
(India) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2019-20 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। इस कॉन्ट्रैक्ट में महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं मिली है। इसी के साथ धोनी को लेकर चल रही उहापोह भी खत्म हो गई। अब यह तय हो गया है कि महेंद्र सिंह धोनी अगर ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आईसीसी टी-20 विश्व कप खेलेंगे भी तो वह अपनी कोशिशों की बदौलत, बीसीसीआई उन्हें टीम इंडिया की आगामी योजनाओं में नहीं देख रहा है। यह कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर-2019 से लेकर सितंबर 2020 तक की अवधि तक के लिए प्रभावी है।

महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। पिछली बार वे ए ग्रेड में शामिल थे। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट गुरुवार को जारी की। इसमें 27 खिलाड़ियों से करार किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी टॉप ग्रेड ‘‘ए प्लस’’ दी गई है, पिछले साल भी यह तीनों खिलाड़ी इसी ग्रेड में थे। धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

किसको मिला किस ग्रेड में जगह

ए प्लस ग्रेड : विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

ए ग्रेड : रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत।

बी ग्रेड : वृद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल।

सी ग्रेड : केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।