पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान रोहित शर्मा नंबर-1 बने
(DELHI, DELHI) टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट वनडे इंटरनेशनल मैच में 44 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली। इस दौरान रोहित ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज 7000 वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने महज 137 पारियों में ये कारनामा किया। इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला के नाम दर्ज था। अमला ने 147 पारियों में ये कारनामा किया था।

रोहित और शिखर धवन ने मिलकर राजकोट वनडे में पारी का आगाज किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। इसके अलावा रोहित भारत के महज चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 7000 रनों का आंकड़ा पार किया है। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।