स्मिथ ने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, ''हमने तभी मैच गंवा दिया जब हमने 30 से 40 ओवर के बीच तीन विकेट गंवाए और हमारे पास कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं बचा था जो तेजी से रन बना सके।'' उन्होंने कहा, ''अगर हमारे पास ऐसा कोई बल्लेबाज होता जो कि क्रीज पर टिका रहता तो हो सकता है कि चीजें भिन्न होती लेकिन हमनें वहीं मैच गंवा दिया था।''
ऑस्ट्रेलिया ने 30 से 40 ओवर के बीच तीन विकेट गंवाये। मार्नस लाबुशेन 31वें ओवर में आउट हुए जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव ने 38वें पहले एलेक्स कैरी और स्मिथ को आउट करके मैच का नक्शा बदल दिया था। स्मिथ ने कहा,मार्नस ने वनडे क्रिकेट में अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। हम कुछ समय तक छह रन प्रति ओवर की अच्छी दर से आगे बढ़ रहे थे।
स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत की जीत में मध्यक्रम में निभाई गई साझेदारियों की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा, ''हमने वनडे मैच के लिए अपनी सामान्य रणनीति अपनाई। गेंदबाजी करते हुए हमारी रणनीति विकेट निकालने और इस तरह से रन गति पर अंकुश लगाने की थी। निश्चित तौर पर उन्होंने कुछ शानदार साझेदारियां निभाई। विराट (कोहली), शिखर (धवन) और केएल राहुल ने वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने बीच के ओवरों में कुछ अच्छी साझेदारियां निभाई।
अपनी पारी के बारे में स्मिथ ने कहा, ''रन बनाना अच्छा है लेकिन अच्छा होता अगर मैं थोड़ी देर और टिका रहता और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाता। मैंने कट करने की कोशिश में गेंद विकेटों पर खेल दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।