भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली ने किया इशारा, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस प्लेइंगXI के साथ उतर सकता है भारत
(India) ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे में 2-1 से हराने के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हौसले बुलंद है। भारत की अगली चुनौती न्यूजीलैंड है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे में पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम का ऐलान हो चुका है और भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए रवाना भी हो चुके हैं। बेंगलुरु में तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराने के बाद विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरने वाले प्लेइंग इलेवन की तरफ इशारा किया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा। सीरीज का आगाज होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में यही टीम के साथ उतरेंगे। उन्होंने कहा, “हमारे पास वही है जोकि टीम में है। जैसा कि मैंने कहा कि राहुल टीम को संतुलित देते हैं। हमें उनके साथ बने रहना होगा क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें यह देखना होगा कि क्या यह संयोजन काम करता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।