वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने शेयर किए नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके प्रेरक विचार
(India) टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने नेता सुभाष चंद्र बोस जी को जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए नेता सुभाष चंद्र बोस को याद किया। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूंगा....! जय हिन्द। जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज ( 23 जनवरी ) जयंती है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था और उनका निधन 18 अगस्त 1945 को हुआ था। उन्होंने पहले भारतीय सशस्त्र बल की स्थापना की थी जिसका नाम आजाद हिंद फौज रखा गया था।

सहवाग ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा' का नारा देकर भारत की आजादी की भावना को नई शक्ति, नया प्राण और दिशा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, मां भारती के लाल #SubhasChandraBose जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! देश को आपपर सदेव गर्व है और आपका क्रतज्ञ है!'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।