चीन में कोरोना वायरस का कहर, 17 की मौत, वुहान शहर से ट्रेन-फ्लाइट के बाहर जाने पर लगाई रोक
(India) चीन में कोरोना वायरस अब कहर बनकर सामने आ रहा है। अब तक कोरोना वायरस के 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
वायरस के प्रभाव को देखते हुए गुरुवार से वुहान से बाहर जाने वाली सभी उड़ानों और ट्रेनों को बंद कर दिया गया है हुए साथ ही लोगों को बिना कारण घर से निकलने से मना किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रॉस एडहेनम गेब्रेयीसुस ने बुधवार को कहा कि समस्या को दुनिया के लिए खतरा (ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी) घोषित किया जाए या नहीं, इस पर विचार कर रहे हैं।
यातायात बंद किए जाने पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि इस कदम से चीन न केवल अपने देश में वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैलने की आशंका कम करेंगे। चीन में हजारों लोग इसकी चपेट में हैं। कोरोना वायरस का पहला केस वुहान शहर में 31 दिसंबर को मिला था। कोरोनो वायरस एसएआरएस (सीवियर एक्यूट रेसिपिरेटरी सिंड्रोम-सार्स) जैसा होने के कारण खतरा बना हुआ है।
बता दें कि चीन से थाईलैंड, जापान और कोरिया के बाद अब यह वायरस अमेरिका व हांगकांग में भी पहुंच गया है। वहीं, चीन में इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को 17 हो गई, जबकि वहां संक्रमण के कुल 509 मामले सामने आ चुके हैं। नया कोरोना वायरस महामारी की तरह फैल रहा है। कोरिया-जापान में इसके एक-एक तो थाईलैंड में तीन मामले पहले ही सामने आ चुके हैं। वहीं, अब अमेरिका और हांगकांग भी इसकी जद में हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को सिएटल में एक व्यक्ति के नए कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। वहीं, मकाऊ ने बुधवार को एक महिला उद्योगपति में संक्रमण का खुलासा किया। दोनों पीड़ित हाल ही में वुहान (चीन) की यात्रा कर अपने-अपने देश लौटे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।