तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल के दम पर श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया
(India) तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से श्रीलंका ने पहले टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन गुरुवार को जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंका ने जिंबाब्वे के 14 रन के लक्ष्य को तीसरे ओवर में ही बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। कप्तान दिमुथ करूणारत्ने 10 जबकि ओशादा फर्नांडो चार रन बनाकर नाबाद रहे।

पहली पारी में 157 रन से पिछड़ने वाली जिंबाब्वे की टीम दूसरी पारी में लकमल (27 रन पर चार विकेट), लाहिरू कुमारा (32 रन पर तीन विकेट) और लसिथ एंबुलदेनिया (74 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में 170 रन पर आउट हो गई।

जिंबाब्वे की ओर से दूसरी पारी में कप्तान सीन विलियम्स ने सर्वाधिक 39 रन बनाए जबकि ब्रैंडन टेलर ने 38 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा रेगिस चकाबवा (26) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। दूसरा टेस्ट 27 जनवरी से इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।