डु प्लेसी से भिड़ने के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड पर आईसीसी ने मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया
(DELHI, DELHI) इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है, दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की। आखिरी टेस्ट मैच सोमवार को खत्म हुआ, जिसे इंग्लैंड ने 191 रनों से जीता। इंग्लैंड ने चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर लिया, इस दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड और फैफ डु प्लेसी के बीच कुछ कहासुनी भी हो गई। ब्रॉड पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) पर इस घटना के लिए मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वॉइंट भी जुड़ गया है।

ब्रॉड के खाते में पिछले 24 महीने में दो डिमेरिट प्वॉइंट जुड़ चुके हैं और अगर यह चार तक पहुंच जाता है, तो उन्हें एक मैच का सस्पेंशन झेलना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज का आगाज जीत के साथ किया था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार तीन टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डु प्लेसी ने कहा कि इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड से जुड़ी घटना केवल विरोधी टीम के सामने पीछे नहीं हटने का मामला था।

डुप्लेसी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन ब्रॉड से बहस करते हुए बटलर से टकराते हुए दिखे। ये घटना तब घटी जब डुप्लेसी और रैसी वैन डर डसेन ने 92 रन की साझेदारी निभाकर इंग्लैंड को कुछ समय के लिए परेशानी में रखा था। इंग्लैंड ने ये मैच 191 रन से जीता। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के खिलाड़ी डुप्लेसी के डिफेंसिव शॉट खेलने के बाद गेंद को उठाने की आदत से परेशान थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।