भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अजेय बढ़त, रोहित शर्मा के छक्के से जीता भारत
(DELHI, DELHI) भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाए। मैच इसके बाद सुपर ओवर तक खिंचा, जहां न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाए और भारत ने 20 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल सीरीज अपने नाम की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।