टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने T20I में पूरे किए 4000 रन,विराट-रोहित-धोनी के क्लब में शामिल
(India) टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में शुक्रवार (31 जनवरी) को 4000 रन पूरे कर लिए हैं। मैच के दूसरे ओवर में जब उन्होंने आठ रन पूरे किए तो वह इस उपलब्धि तक पहुंचे। टी-20 में 2000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में राहुल को औसत (42.10) दूसरा बेस्ट है। पाकिस्तान के बाबर आजम का औसत 42.60 सर्वाधिक है।

क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए केएल राहुल छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं । विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और शिखर धवन उनसे आगे हैं। केएल राहुल ने 45, 54, 56, नाबाद 57 और 27 रन की शानदार पारियां हाल ही में खेली हैं। राहुल न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ते हुए पांच मैचों की सीरीज में प्रमुख स्कोरर बन गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।