भारत का क्लीन स्वीप कर न्यूजीलैंड ने पहली बार हासिल किया मुकाम
(India) लोकेश राहुल (112) का शानदार शतक भी भारत को तीसरे और आखिरी वनडे में मंगलवार को हार से नहीं बचा सका और मेजबान न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स (80), मार्टिन गुप्तिल (66) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (नाबाद 58) के अर्धशतकों की बदौलत यह मुकाबला पांच विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

न्यूजीलैंड ने इस क्लीन स्वीप से भारत से टी-20 सीरीज में मिली 0-5 की क्लीन स्वीप का बदला चुका दिया और साथ ही भारत के खिलाफ तीन या उससे अधिक मैचों की वनडे सीरीज को पहली बार क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने पिछले न्यूजीलैंड दौरे में वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी लेकिन इस बार उसे तीनों ही मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 296 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन फॉर्म में चल रहे कीवी बल्लेबाजों के सामने यह स्कोर भी छोटा साबित हुआ। मेजबान टीम ने 47.1 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।