समित ने 204 रनों की पारी खेली और इस दौरान उसने 33 चौके लगाए। समित की पारी के दम पर माल्या अदिती इंटरनेशनल स्कूल ने तीन विकेट पर 377 रन बनाए। इसके बाद समित ने गेंद से भी कमाल करते हुए दो विकेट झटके। समित के खेल के दम पर माल्या अदिती इंटरनेशनल स्कूल ने 267 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।378 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री कुमारन की टीम 110 रनों पर सिमट गई। समित अपनी टीम की जीत के हीरो रहे।
पिछले साल दिसंबर में समित ने वाइस प्रेसिडेंट XI की ओर से धर्वाड जोन के खिलाफ अंडर-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में डबल सेंचुरी ठोकी थी। तब समित ने 256 गेंद पर 201 रनों की पारी खेली थी और इस दौरान 22 चौके लगाए थे। वहीं दूसरी पारी में तब समित ने 94 रनों की पारी भी खेली थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।