जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहली पारी में जिम्बाब्वे ने 265 रन बनाए। कप्तान एरविन ने 107 रनों की पारी खेली थी, जबकि प्रिंस मसवौरे ने 64 रनों का योगदान दिया था। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रेगिस चकाबा ने 30 रनों का योगदान दिया था। बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में अबू जायद और नईम हसन ने चार-चार विकेट लिए थे, जबकि दो विकेट ताइजुल इस्लाम के खाते में गए थे।
जवाम में बांग्लादेश ने पहली पारी 6 विकेट पर 560 रन पर घोषित कर दी। कप्तान मोमिनुल हक ने 132 जबकि मुशफिकुर रहीम ने नॉटआउट 203 रन बनाए। इन दोनों के अलावा नजमुल हुसैन शैंटो ने 71 और लिटन दास ने 53 रनों का योगदान दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।