(India)
क्रिकेट की बात करें तो इंग्लैंड में वेस्ट इंडीज की टीम के साथ टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। इस बीच टी20 लीग भी शुरू होने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 18 अगस्त से कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL 2020) की शुरुआत तय है। कोरोना वायरस के बाद सीपीएल दुनिया की ऐसी पहली फ्रैंचाइजी टी20 लीग होगी, जो सबसे पहले वापसी करेगी। 34 दिन चलने वाले इस टूर्नमेंट का फाइनल 20 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार यह पूरी लीग त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो में खेली जाएगी, ताकि इस खिलाड़ियों और टीम के स्टाफ को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। इस टूर्नमेंट को स्थानीय प्रशासन और सरकार से जरूरी मंजूरी भी मिल चुकी है। इस लीग के लिए जैसे ही सभी टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो में एंट्री करेंगे सभी को अलग-अलग होटलों में सख्त हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत दो सप्ताह के लिए क्वॉरंटीन किया जाएगा। विदेश से आने वाले खिलाड़ियों का त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो के लिए प्रस्थान से पहले और यहां पहुंचने पर कोविड- 19 टेस्ट किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।