अमेरिका ने ताइवान को दी पैट्रियॉट मिसाइल, चीन बोला- आग से मत खेलो
(India) ताइवान को अमेरिका के पैट्रियॉट एडवांस कैपिबिलिटी-3 मिसाइलों की बिक्री से चीन को इतनी मिर्ची लगी है कि उसकी सरकारी मीडिया बिलबिलाने लगी है। 620 मिलियन डॉलर की अनुमानित लागत वाले इस रक्षा सौदे को अमेरिका की मंजूरी मिलने के बाद सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने सीधे तौर पर ताइवान और यूएस को आग से न खेलने की चेतावनी दे डाली। इन दिनों साउथ चाइना सी में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियरों के युद्धाभ्यास से भी चीन चिढ़ा हुआ है। ग्लोबल टाइम्स डींगे हांकते हुए लिखा कि चीन ने अपने सैन्य शक्ति में इतना इजाफा कर लिया है कि ताइवान अमेरिका से कितना भी सैन्य उपकरण और हथियार खरीद ले इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चीनी मीडिया ने दावा किया कि ताइवान का रक्षा बजट केवल 11 बिलियन डॉलर है। जो चीनी सेना के सामने उल्लेख करने के लायक भी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।