विकास दुबे की पत्नी ने कहा- जिसने जैसा किया उसको सजा मिलेगी, जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी
(Bilhaur, KanpurNagar) कानपुर के भौंती में विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसका भैरव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अंतिम संस्कार में शामिल हुई विकास दुबे की पत्नी ने मीडिया पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मीडिया के लोगों ने विकास की पत्नी से पूछा कि विकास ने कत्ल नहीं किए थे क्या। विकास की पत्नी ने कहा- करेगा तो, तू कौन होता है बोलने वाला। ऋचा ने ये भी कहा कि जिसने गलती करी उसे सजा मिलेगी, ये मैं कह रही हूं। जरूरत पड़ेगी तो बंदूक भी उठाऊंगी। कानपुर के भैरव घाट पर विकास दुबे के अंतिम संस्कार के वक्त उसकी पत्नी ऋचा दुबे ने मीडिया के लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई। श्मशान घाट पर परिवार से बात करने पहुंचे मीडिया के लोगों ने जिस वक्त ऋचा से सवाल किए वह पत्रकारों पर भड़क गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।