कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजे गए
(India) राजस्थान में गुटबाजी के संकट को टालने के लिये कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजा है। सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता पार्टी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे के साथ रविवार देर शाम तक जयपुर पहुंच जाएंगे और पार्टी विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात पार्टी विधायकों की एक बैठक बुलाई है। सूत्रों ने कहा कि करीब 19 कांग्रेसी विधायक उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तरफ हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। पार्टी के अंदर ही बगावत का सामना कर रही कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त की कोशिश की जांच कर रही राज्य पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने से पायलट नाराज बताये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया लेकिन भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।