ईरान ने चाबहार पोर्ट और जहेदान के बीच रेल प्रोजेक्‍ट से भारत को बाहर
(India) चीन ने ईरान के साथ 400 अरब डॉलर का सौदा कर अपनी चाल चल दी है। ईरान इसमें फंसकर भारत के साथ दोस्‍ती को दांव पर लगाने को तैयार दिख रहा है। ऐसा होता है तो पाकिस्‍तान के लिए 'विन-विन' सिचुएशन बनेगी। चीन जाने-अनजाने में पाकिस्‍तान का 'गॉडफादर' बन ही चुका है। ईरान से चीन की करीबी से पाकिस्‍तान के भी उससे रिश्‍ते मजबूत होंगे। अभी धार्मिक आधार पर ईरान और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते उतने सहज नहीं हैं। चीन ने ईरान संग दोस्‍ती का हाथ बढ़ाकर पश्चिम एशिया में वर्चस्‍व स्‍थापित करने का जो पासा फेंका है और उससे भारत को जो शुरुआती झटका लगा है, उससे पाकिस्‍तान का गदगद होना साफ समझा जा सकता है। ईरान ने चीन का ऑफर चार साल तक टाले रखा मगर अमेरिकी प्रतिबंधों के दबाव में उसने इस बार मंजूरी दे दी। मध्‍य एशिया के जानकार वेदप्रताप वैदिक मानते हैं कि अब चीन और ईरान के करीब आने से पाकिस्‍तान और ईरान में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।