आईपीएल-2020 की मेजबानी के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई से मिला आधिकारिक पत्र
(India) अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को पुष्टि की कि उसे आईपीएल के अगले एडिशन की मेजबानी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आधिकारिक पत्र मिला है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के महासचिव मुबाशीर उस्मानी ने यह जानकारी दी। यूएई ने इससे पहले भारत में लोकसभा चुनावों के कारण साल 2014 के आईपीएल की शुरुआती मेजबानी की थी। कोविड -19 के कारण मौजूदा हालात पर उस्मानी ने कहा, 'सबसे पहले हम इस बात से बेहद खुश हैं कि यूएई सरकार ने इस वायरस को कैसे जवाब दिया, जो कि फरवरी की शुरुआत में था- मामले घटे और रिकवरी रेट बढ़े।' उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी बात हम कोविड-19 से बचाव और सुरक्षा उपायों के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों की हर जरूरत को पूरी करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।