कोरोना का कहर से 1 करोड़ 74 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, 6 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग गवां चुके जान
(India) कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है। संक्रमण के मामलों में किसी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है. दुनिया में अबतक 213 देश और क्षेत्र इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं।. अमेरिका, ब्राजील, भारत जैसे देशों में तो संक्रमण के मामले सबसे सबसे तेजी से बढ़ रही है. दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 2.80 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 6,221 लोगों की मौत हो चुकी है.अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां संक्रमण के मामले 50 लाख की ओर बढ़ रहे हैं। देश में अबतक 46.34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 68 हजार 550 नए केस आए, जबकि 1,465 लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है. ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 58,271 नए मामले और 1,189 लोगों की मौत हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।