इंतजार खत्म! 2 दिन में आएगी रूसी वैक्सीन!
(India) दुनिया को कोरोना वायरस की पहली वैक्‍सीन (First Covid-19 vaccine) 12 अगस्‍त को मिलने जा रही है। रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कन्‍फर्म कर दिया है कि वे इसी हफ्ते वैक्‍सीन को रजिस्‍टर करेंगे। यह दुनिया की पहली ऐसी कोरोना वैक्‍सीन होगी जिस रेगुलेटरी अप्रूवल मिलेगा। यह वैक्‍सीन रूस में सभी को दी जाएगी ताकि नोवेल कोरोना वायरस के खिलाफ इम्‍युनिटी हासिल हो सके। रूस की स्‍पतनिक न्‍यूज एजेंसी के अनुसार, इस वैक्‍सीन से किसी तरह के नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं। इस वैक्‍सीन का बड़े पैमाने पर उत्‍पादन सितंबर से शुरू हो सकता है। अक्‍टूबर से पूरे देश में सबको यह टीका लगाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। आइए जानते हैं कि यह वैक्‍सीन कैसे काम करती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।