सुलह के बाद भी राजस्थान कांग्रेस में 'सब कुछ ठीक' नहीं! क्या आज होगी पायलट-गहलोत की मुलाकात?
(India) राजस्थान कांग्रेस में लंबी चली सियासी उठा-पटक के बाद चीजें ऊपर से शांत तो लग रही हैं, लेकिन गहलोत कैंप की ओर से अभी भी मामला पूरी तरह सुलझा हुआ नहीं दिख रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और उनके समर्थन में उतरे 18 बागी विधायकों ने सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलकर अपनी बात रखी थी और सुलह कर लिया था, इसके बाद ये सभी लोग राजस्थान लौट आए हैं। हालांकि, उन्हें लौटे हुए 48 घंटों से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन अभी तक न ही उनसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की है, न ही नए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने। सुलह के बाद जानकारी मिली थी कि गहलोत कैंप के विधायक इससे नाराज़ हैं, तो क्या सुलह हो जाने के बाद भी पार्टी में तनाव बना हुआ है और गहलोत इन विधायकों का खुले दिल से स्वागत नहीं कर रहे हैं?

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।